यूपीएसएसएससी ने जूनियर असिस्टेंट और जूनियर क्लर्क के 3,831 पदों पर निकाली भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने शुक्रवार को जूनियर असिस्टेंट और जूनियर क्लर्क के 3,831 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया। आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होगी और आवेदन भरने की अंतिम तारीख 3 अक्टूबर है। बकौल यूपीएसएसएससी, इस परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने पीईटी- 2022 की परीक्षा पास की है।