यूपीएससी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 5 जून को तय समय से पहले शुरू होगी दिल्ली मेट्रो सेवा
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार, यूपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रविवार (5-जून) को फेज़-3 पर मेट्रो सेवा निर्धारित समय से 2 घंटे पहले शुरू हो जाएगी। इसके तहत दिलशाद गार्डन-शहीद स्थल, नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, मुंडका-ब्रिगेडियर होशियार सिंह व जनकपुरी वेस्ट-बॉटेनिकल गार्डन रूट पर सुबह 6-बजे से मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी।