यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में एक साथ सफल हुए एमपी के 2 सगे भाई
भोपाल (मध्य प्रदेश) के रहने वाले दो सगे भाई सचिन गोयल (रैंक-209) और समीर गोयल (रैंक-222) संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में एक साथ सफल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के पिता संजय गोयल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल में एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर हैं जबकि उनकी मां संगीता शर्मा शिशु रोग विशेषज्ञ हैं।