यूपीएससी के टॉपर आदित्य श्रीवास्तव के मॉक निबंध की तस्वीर हुई वायरल, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2023 के टॉपर आदित्य श्रीवास्तव के 'कोरा तर्कपूर्ण मन उस चाकू के सामान है...' टॉपिक पर मॉक निबंध की तस्वीर वायरल हुई है। एक X यूज़र ने कमेंट किया, "परफेक्शन के लिए सैल्यूट" जबकि दूसरे ने लिखा, "हर पहलू को अच्छी तरह से समझाया है।" हालांकि, कुछ यूज़र्स ने इस निबंध के औचित्य पर सवाल उठाया।