यूपीएससी के नतीजों के बाद कितने आईएएस व आईपीएस अफसरों की हुई है अनुशंसा?
यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा-2023 के नतीजे घोषित किए जाने के बाद आईएएस के लिए कुल 180 (सामान्य: 73, ईडब्ल्यूएस: 17, ओबीसी: 49, एससी: 27 और एसटी: 14) उम्मीदवारों की अनुशंसा की गई है। सरकार ने आईएफएस के लिए 37 (सामान्य: 16, ईडब्ल्यूएस: 4, ओबीसी: 10, एससी: 5, एसटी: 2) और आईपीएस के लिए 200 उम्मीदवारों की अनुशंसा की है।