यूपीएससी के सदस्य नियुक्त किए गए सीआईएसएफ के पूर्व प्रमुख शील वर्धन सिंह

केंद्र सरकार ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के पूर्व महानिदेशक और 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी शील वर्धन सिंह को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का सदस्य नियुक्त किया है। सिंह ने नवंबर 2021 से दिसंबर 2023 तक सीआईएसएफ के महानिदेशक पद का कार्यभार संभाला था। गौरतलब है, यूपीएससी सदस्य को 6 साल के लिए नियुक्त किया जाता है।

Load More