यूपीएससी टॉपर आदित्य ने एक इंटरव्यू में बताया था ₹2.5 लाख/माह वेतन की जॉब छोड़ने का कारण
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2023 के टॉपर आदित्य श्रीवास्तव के मॉक इंटरव्यू का वीडियो सामने आया है जिसमें वह गोल्डमैन सैक्स की ₹2.5 लाख/माह वेतन की नौकरी छोड़ने का कारण बता रहे हैं। बकौल श्रीवास्तव, उनका मानना था कि सिविल सेवा से सामाजिक प्रतिष्ठा जुड़ी है और जीवन में सिर्फ काम करते रहना व बच्चों का पेट भरना काफी नहीं है।