यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज़ एग्ज़ाम 2023 का रिज़ल्ट किया जारी
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज़ एग्ज़ाम (सीएमएस) 2023 का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। मेडिकल सर्विस परीक्षा कैटेगरी वन में 584 और कैटेगरी टू में 677 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।