यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों में किस वर्ग के कितने उम्मीदवारों की हुई अनुशंसा?
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2023 के नतीजे घोषित किए जिसमें नियुक्ति के लिए कुल 1,016 उम्मीदवारों की अनुशंसा की गई है। इसमें सामान्य वर्ग के 347, ओबीसी के 303, एससी के 165, एसटी के 86 और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 115 उम्मीदवारों की अनुशंसा की गई है।