यूपीएससी सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 का परिणाम हुआ जारी

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा 15 सितंबर से 24 सितंबर के बीच आयोजित की गई थी। यूपीएससी ने बताया कि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी। गौरतलब है, इंटरव्यू नई दिल्ली में यूपीएससी कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।

Load More