यूपीपीएससी की पीसीएस परीक्षा-2023 के टॉपर सिद्धार्थ से इंटरव्यू में क्या सवाल पूछे गए?
यूपीपीएससी की पीसीएस परीक्षा-2023 के टॉपर सिद्धार्थ गुप्ता ने 'दैनिक भास्कर' को बताया है कि उनसे इंटरव्यू में पूछा गया था कि 'प्राण प्रतिष्ठा क्या होती है?' और 'राम मंदिर का आंदोलन धार्मिक था या राजनीतिक?'। बकौल सिद्धार्थ, उनसे इंटरव्यू में 'लोक सेवक की क्या विशेषताएं होती हैं?' और 'तहसील में भ्रष्टाचार कैसे रोकेंगे?' आदि सवाल पूछे गए थे।