यूपी-हरियाणा सीमा पर यमुना में फटी गैस पाइपलाइन, वीडियो में कई फीट तक उछलता दिखा पानी
बागपत के पास उत्तर प्रदेश-हरियाणा बॉर्डर पर बुधवार तड़के यमुना नदी में इंडियन ऑयल की अंडर वॉटर गैस पाइपलाइन फट गई। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पानी में धुआं और कई फीट तक पानी उछलता दिख रहा है। घटना के बाद गैस आपूर्ति रोक दी गई और स्थानीय लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।