यूबीएस द्वारा क्रेडिट सुइस के अधिग्रहण को लेकर की जा रही है बातचीत: रिपोर्ट
'फाइनेंशियल टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, स्विट्ज़रलैंड के सबसे बड़े बैंक यूबीएस द्वारा देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक क्रेडिट सुइस के आंशिक या पूर्ण अधिग्रहण के लिए बातचीत की जा रही है। गौरतलब है कि इस हफ्ते की शुरुआत में क्रेडिट सुइस ने कहा था कि वह स्विस नैशनल बैंक से करीब $54 बिलियन का उधार ले रहा है।