यूबीएस ने की क्रेडिट सुइस को $1 बिलियन की ऑल-स्टॉक डील में खरीदने की पेशकश: रिपोर्ट्स

'द फाइनेंशियल टाइम्स' ने बताया है कि यूबीएस ग्रुप एजी ने ऑल-स्टॉक डील के अंतर्गत क्रेडिट सुइस को $1 बिलियन में खरीदने की पेशकश की है। रिपोर्ट के अनुसार, स्विट्ज़रलैंड सरकार इस डील पर शेयरहोल्डर वोट को बायपास करने के लिए कानूनों में बदलाव की योजना बना रही है। बकौल रिपोर्ट, रविवार शाम तक समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।

Load More