यूरी अलेमाओ को नियुक्त किया गया गोवा में कांग्रेस विधायक दल का नेता
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने यूरी अलेमाओ को तत्काल प्रभाव से गोवा में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। इससे पहले 14 सितंबर को गोवा में कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल हो गए थे और इन विधायकों में पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत व पूर्व नेता विपक्ष माइकल लोबो भी शामिल हैं।