यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट में लगी आग सिक्योरिटी कैमरे में हुई रिकॉर्ड

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के सलाहकार मिखायलो पोदोलियक ने यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट ज़ापोरिज़झिया (यूक्रेन) में आग लगने का वीडियो ट्वीट किया है। घटना सिक्योरिटी कैमरे में कैद हुई थी। उन्होंने लिखा, "ज़ापोरिज़झिया एनपीपी आग की चपेट में है! दोबारा परमाणु तबाही होने के जोखिम से पूरा यूरोप खतरे में है। रूसियों को गोलीबारी रोकनी चाहिए!"

Load More