यूरोप ट्रिप के दौरान 9.5 जीबी डेटा इस्तेमाल करने के लिए अमेरिकी शख्स को मिला ₹1.2 करोड़ का बिल
अमेरिका में एक दूरसंचार कंपनी द्वारा यूरोप ट्रिप के दौरान 9.5 जीबी डेटा के इस्तेमाल के लिए एक ग्राहक को $143,000 (₹1.2 करोड़) का बिल भेजे जाने का मामला सामने आया है। हालांकि, कंपनी बाद में ग्राहक के खाते में बिल की राशि लौटाने पर सहमत हो गई। कंपनी ने कहा, "दोबारा ऐसा ना हो…इसके लिए कदम उठा रहे हैं।"