यूरोप मानता है कि उसकी समस्या दुनिया की समस्या है पर दुनिया की दिक्कत उसकी दिक्कत नहीं: जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक चर्चा के दौरान कहा, "यूरोप को इस मानसिकता से निकलना होगा कि यूरोप की समस्याएं दुनिया की समस्याएं हैं लेकिन दुनिया की दिक्कतें यूरोप की दिक्कतें नहीं है।" उन्होंने भारत-चीन संघर्ष की तुलना रूस-यूक्रेन युद्ध से करने और यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत के रुख से संबंधित सवाल के जवाब में यह बात कही।