यूरोप में सबसे लंबे समय तक शासन करने वालीं महारानी ने 3 पोते व 1 पोती का शाही दर्जा छीना
यूरोप में सबसे लंबे समय तक शासन करने वालीं डेनमार्क की 82-वर्षीय महारानी मार्गरेट II ने 8 पोते-पोतियों में से 4 का शाही दर्जा खत्म कर दिया है। इसके चलते प्रिंस निकलोई (23), प्रिंस फेलिक्स (20), प्रिंस हेनरिक (13) और प्रिंसेज़ एथेना (10) के टाइटल में बदलाव होगा। हालांकि, रॉयल पैलेस के मुताबिक, ये चारों क्रम से उत्तराधिकारी बन सकेंगे।