यूरोपियन यूनियन ने 2024 से सभी स्मार्टफोन के लिए टाइप-सी पोर्ट के कानून को दी मंज़ूरी
यूरोपियन यूनियन (ईयू) ने मंगलवार को 2024 तक सभी स्मार्टफोन, टैबलेट और कैमरों में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट को अनिवार्य करने के नए कानून को मंज़ूरी दे दी। इस फैसले से अन्य कंपनियों की तुलना में एप्पल अधिक प्रभावित होगी क्योंकि इसे आईफोन के लाइटनिंग पोर्ट को टाइप-सी में बदलना होगा। ई-रीडर और ईयरबड्स पर भी यह नियम लागू होगा।