यूरोपियन संसद ने रूस को 'आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश' किया घोषित
यूरोपियन संसद ने रूस को 'आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश' घोषित किया है। यूरोपियन यूनियन के सांसदों ने कहा कि ऊर्जा के बुनियादी ढांचे, अस्पतालों, स्कूलों और मकानों पर रूसी सैन्य हमला अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने अमेरिका से भी रूस को 'आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश' घोषित करने का आग्रह किया है।