यूरोपीय आयोग ने यूक्रेन को ईयू की सदस्यता के लिए उम्मीदवार का दर्जा देने की सिफारिश की

यूरोपीय आयोग ने शुक्रवार को सिफारिश की कि यूक्रेन को यूरोपीय संघ (ईयू) के उम्मीदवार का दर्जा दिया जाना चाहिए। ईयू अध्यक्ष उर्सुला फॉन दर लायन ने कहा, "यूक्रेन ने स्पष्ट रूप से यूरोपीय मूल्यों और मानकों पर खरा उतरने की प्रतिबद्धता दिखाई है।" यूरोपीय आयोग की सिफारिश पर अब ब्रसेल्स में अगले सप्ताह एक शिखर सम्मेलन में चर्चा होगी।

Load More