यूरोपीय संघ के साथ अगले साल तक मुक्त व्यापार समझौता कर सकता है भारत: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत अगले साल तक यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) कर सकता है। उन्होंने कहा कि यूके, कनाडा और गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) के साथ भी भारत एफटीए पर बातचीत कर रहा है। बकौल गोयल, एफटीए भारत में विकास को बढ़ावा देगा और साथ ही अधिक रोज़गार पैदा करेगा।