यूरोपीय संघ ने क्रिसमस पर यूरोप में आतंकी हमले की चेतावनी दी
यूरोपीय संघ की एक वरिष्ठ अधिकारी ने क्रिसमस के समय होने वाली छुट्टियों के दौरान यूरोप में आतंकी हमले की चेतावनी दी है। बकौल अधिकारी, इज़रायल और हमास के बीच जारी युद्ध के चलते समाज में ध्रुवीकरण होने से हिंसा का खतरा बढ़ा है। गौरतलब है, दो दिन पहले पेरिस (फ्रांस) में पर्यटकों पर चाकू से हमला किया गया था।