यूरोपीय संसद के लिए 20 यूरोपीय देशों में मतदान हुआ शुरू
यूरोपीय संसद के 5 साल के कार्यकाल के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) के 20 देशों में रविवार को मतदान शुरू हो गया। यूरोपीय संसद के 720 सदस्यों को चुनने के लिए ईयू के 27 सदस्य देशों के नागरिक मतदान करेंगे जिनमें से कुछ देशों में मतदान हो गया है। यूरोपीय संसद में जर्मनी की सबसे अधिक 96 सीट हैं।