यूसीसी के खिलाफ सड़कों पर नहीं उतरेंगे, कानून के दायरे में इसका विरोध करेंगे: जमीअत
यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर जमीअत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा है, "हम इसके खिलाफ सड़कों पर नहीं उतरेंगे लेकिन कानून के दायरे में इसका हर संभव विरोध करेंगे।" उन्होंने कहा, "यह संविधान के तहत मिली धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ है।" गौरतलब है, लॉ कमीशन ने यूसीसी को लेकर लोगों से परामर्श मांगे हैं।