यूज़र को धमकी देने को लेकर '72 हूरें' के को-प्रोड्यूसर का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड
ट्विटर ने आगामी फिल्म '72 हूरें' के को-प्रोड्यूसर अशोक पंडित के अकाउंट को बुधवार को सस्पेंड कर दिया। पंडित ने कथित तौर पर एक ट्विटर यूज़र को जान से मारने की धमकी दी थी और उसके बाद अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी के चलते पंडित के अकाउंट को सस्पेंड किया गया है।