यूज़र ने कपिल से कहा- आपको स्केच देने आया था लेकिन शो में जाने नहीं दिया; उन्होंने दिया जवाब
ट्विटर पर एक यूज़र ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को टैग करते हुए मंगलवार को लिखा, "मैंने आपका स्केच बनाया था...आज मैं यह देने के लिए लखनऊ से आपके शो पर आया था लेकिन मुझे अंदर नहीं आने दिया।" इसपर कपिल ने लिखा, "इस खूबसूरत स्केच के लिए धन्यवाद...जो असुविधा हुई उसके लिए माफी...स्टूडियो फुल था इसलिए आपको अनुमति नहीं मिली।"