यूज़र्स के पॉर्न व बॉडी पार्ट्स दिखाने के बाद अस्थाई रूप से बंद हुआ डबलिन-न्यूयॉर्क वीडियो पोर्टल
गोलाकार स्क्रीन पर लगातार लाइव स्ट्रीम के ज़रिए डबलिन और न्यूयॉर्क को जोड़ने वाले 'पोर्टल' को पॉर्न दिखाए जाने समेत यूज़र्स के 'अभद्र व्यवहार' के कारण अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। आयरिश पक्ष के कुछ लोगों ने बॉडी पार्ट्स दिखाए जबकि वहीं के एक यूज़र ने न्यूयॉर्क वासियों को 9/11 हमले के नज़ारे भी दिखाए।