ये आरोप उसके नहीं जिसने पार्टी छोड़ी, सब बीजेपी ने लिखा: हार्दिक पटेल को लेकर कांग्रेस सांसद
हार्दिक पटेल के कांग्रेस से इस्तीफा देने को लेकर कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने कहा है, ''ये आरोप उसके नहीं है...जिसने कांग्रेस छोड़ी है...ये सब बीजेपी ने लिखा है।'' उन्होंने कहा, ''अगर बीजेपी ने ये सब तय नहीं किया होता...तो सभी (कांग्रेस छोड़ने वालों) के शब्द...एक समान नहीं होते।'' पटेल ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया।