ये एक्सपर्ट कौन हैं और उन्हें एक्सपर्ट क्यों बोला जाता है: कोहली के आलोचकों पर रोहित
विराट कोहली के बुरे फॉर्म को लेकर उनका बचाव करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "ये एक्सपर्ट लोग कौन हैं और उन्हें एक्सपर्ट क्यों बोला जाता है मुझे समझ नहीं आता।" उन्होंने कहा, "वे बाहर से गेम देख रहे हैं, उन्हें पता नहीं है अंदर क्या चल रहा है....हम टीम बनाते हैं, उसके पीछे काफी चर्चा होती है।"