ये तो रोज़ मरते हैं: बच्चे के नाली में डूबकर मरने को लेकर राजस्थान के विधायक महादेव सिंह
राजस्थान के सीकर से विधायक और राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष महादेव सिंह खंडेला ने जयपुर में नाली में बच्चे के डूबकर मरने को लेकर पत्रकारों से कहा है, "ये तो रोज़ मरते हैं, क्या बात कर रहे हो आप लोग?" उन्होंने आगे कहा, "नदियों में डूब गए, तालाब में डूब गए, कल एक कुएं में डूब गया।"