ये पुष्पा हमारी टीम को हल्के में ले रहा था: बस में सागौन की लकड़ी की तस्करी पर आईएफएस अफसर

आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां ने वोल्वो स्लीपर बस में सागौन की लकड़ी की तस्करी की एक घटना बताई है। उन्होंने बुधवार को तस्वीरें शेयर कर ट्वीट किया, "कल रात 3:30 बजे, अच्छी इंटेलिजेंस और समय पर कार्रवाई। ये 'पुष्पा' हमारी टीमों को हल्के में ले रहा था।" उन्होंने आगे लिखा, "खैर, अच्छा है, अब हमारे पास एक डीलक्स बस है।"

Load More