ये फनी है, हम सब एकसाथ हैं: देओल परिवार में मतभेद की खबरों पर हेमा मालिनी
ऐक्ट्रेस हेमा मालिनी ने देओल परिवार के बीच मतभेद की खबरों को फनी बताया है। उन्होंने 'आज तक' को दिए इंटरव्यू में कहा, "लोग हमारे अलग होने की खबरें 'बना' रहे हैं। पूरा परिवार साथ है।" दरअसल, ऐक्ट्रेस व उनकी बेटियों के अभिनेता सनी देओल के बेटे करण की शादी में नहीं पहुंचने पर मतभेद की खबरें सामने आई थीं।