ये मत कहें कि मेरी वजह से कॉमेडी को खतरा है: सुनील पाल के वल्गर जोक की टिप्पणी पर मुनव्वर
रिऐलिटी शो 'लॉकअप' जीतने के बाद कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने बुधवार को अपना पहला इंस्टाग्राम लाइव किया। इस दौरान मुनव्वर ने कॉमेडियन सुनील पाल द्वारा उनपर अश्लील जोक बनाने का आरोप लगाने पर कहा, "कृप्या, ये मत कहें...मेरी वजह से कॉमेडी को खतरा है....हम सब मिलकर कॉमेडी को बचा सकते हैं...आपने कहा कि मेरी औकात नहीं है तो...औकात बना लेंगे।"