'ये रिश्ता...' कम समय के लिए करना चाहिए था: 'अपने करियर से क्या हटाना चाहेंगी' पर हिना
ऐक्ट्रेस हिना खान ने इंडिया फॉरम से 'अगर मौका मिले तो अपने करियर से क्या हटाना चाहेंगी' सवाल पर कहा है, "मुझे अपना पहला शो (ये रिश्ता क्या कहलाता है) कम समय के लिए करना चाहिए था।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे पता है जो होता है, अच्छे के लिए होता है।" हिना ने 'ये रिश्ता...' 8 वर्षों तक किया था।