'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के ऐक्टर्स शहज़ादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को शो से निकाला गया
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'अरमान' व 'रूही' का किरदार निभाने वाले ऐक्टर्स शहज़ादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को धारावाहिक से निकाल दिया गया है। प्रोड्यूसर्स ने बताया है कि क्रू के प्रति शहज़ादा का बर्ताव खराब था और वह बहुत नखरे दिखाते थे। वहीं, प्रतीक्षा अपने किरदार के हिसाब से अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही थीं।