ये सिर्फ अटकलें हैं: अदाणी ग्रुप को अपनी हिस्सेदारी बेचने की खबरों को लेकर पेटीएम
पेटीएम ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि अदाणी ग्रुप द्वारा पेटीएम की हिस्सेदारी खरीदे जाने को लेकर दोनों के बीच बातचीत चल रही है। बकौल पेटीएम, ये सिर्फ अटकलें हैं। खबरें थीं कि पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने इस डील को लेकर मुलाकात की है।