येस बैंक का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 350% बढ़ा

येस बैंक ने शनिवार को बताया कि उसने वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में ₹231.46 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है। यह वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के ₹51.52 करोड़ के लाभ से 349.7% अधिक है। इस बार तीसरी तिमाही में बैंक की कुल आय ₹8,179.45 करोड़ रही जो 2022-23 की तीसरी तिमाही में ₹6,937.80 करोड़ थी।

Load More