येस बैंक की 'फाइनेंसिंग' की व्याख्या से ब्रिटिश कोर्ट ने जताई सहमति; बैंक ने जीता मुकदमा
येस बैंक ने अमेरिकी बैंक 'कैंटर फिट्ज़ेराल्ड' द्वारा दायर $7.5 मिलियन का मुकदमा जीत लिया है। लंदन (यूके) हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने भारतीय बैंक की 'फाइनेंसिंग' की व्याख्या से सहमति जताई। दरअसल, अमेरिकी बैंक का दावा था कि 'फाइनेंसिंग' टर्म में फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफरिंग भी शामिल था जबकि येस बैंक का दावा था कि यह प्राइवेट ऑफरिंग तक सीमित था।