योग दिवस पर श्रीनगर की डल झील के किनारे होने वाले इवेंट में हिस्सा लेंगे पीएम: खबर
रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) की डल झील के किनारे होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को श्रीनगर पहुंचेंगे और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला कश्मीर दौरा होगा। गौरतलब है, हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।