योग दिवस पर सूरत में 1.53 लाख लोगों ने एक साथ किया योग, बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

गुजरात के सूरत शहर में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 1.53 लाख लोगों ने एक साथ योग कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शिरकत की जिन्हें गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से सर्टिफिकेट दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान के कोटा शहर ने 2018 में यह रिकॉर्ड बनाया था।

Load More