योग पर कोई कॉपीराइट नहीं है: यूएन मुख्यालय में योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "योग भारत से आया है और यह बहुत पुरानी परंपरा है।" उन्होंने कहा, "योग पर कोई कॉपीराइट या पेटेंट नहीं है और न ही इसके लिए कोई रॉयल्टी का भुगतान करना पड़ता है। योग पूरी तरह से वैश्विक है।"