योग व ध्यान लगाने से मदद मिली: पति व बेटों की मौत के बाद डिप्रेशन से जूझने पर राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक इंटरव्यू में कहा है कि पति व 2 बेटों की मौत के बाद उन्हें योग व ध्यान लगाने से डिप्रेशन से जूझने में मदद मिली। उन्होंने कहा, "मैंने जीवन में बहुत खोया है...जब मैं डिप्रेशन में थी तब किसी ने कहा था कि आपको योग करना चाहिए।" उनके पति की 2014 में मौत हुई थी।