योगगुरु रामदेव का अश्लील कार्टून बनाने पर उत्तराखंड में दो कार्टूनिस्ट के खिलाफ केस दर्ज
योगगुरु रामदेव के कथित अश्लील पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून के दो कार्टूनिस्ट के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, पतंजलि योगपीठ के कानूनी प्रकोष्ठ द्वारा योगगुरु रामदेव की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है। बकौल पुलिस, आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।