यौन उत्पीड़न मामले में डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण सिंह को दिल्ली की अदालत ने भेजा समन
राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट (दिल्ली) ने पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप के मामले में बीजेपी सांसद और डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह और उनके निलंबित सहायक सचिव विनोद तोमर को समन भेजा है। यह मामला 18 जुलाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से लोकसभा सांसद बृजभूषण ने सभी आरोपों से इनकार किया है।