यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने दनुष्का गुणातिलका पर से हटाया बैन
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलका पर से प्रतिबंध हटाने की घोषणा की है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में टी20I वर्ल्ड कप-2022 के दौरान एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद गुणातिलका को गिरफ्तार किया गया था। ऑस्ट्रेलिया के एक कोर्ट द्वारा गुणातिलका को सभी आरोपों से बरी करने के बाद यह फैसला आया है।