यौन उत्पीड़न मामले में हरियाणा के मंत्री सिंह से पुलिस ने 7 घंटे की पूछताछ, 2 फोन किए ज़ब्त
हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह से यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने रविवार को करीब 7 घंटे पूछताछ की। संदीप सिंह के वकील ने 'एएनआई' से कहा कि लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने सिंह के दो फोन भी ज़ब्त कर लिए। गौरतलब है कि सिंह पर एक महिला कोच ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।