यौन दुराचार के आरोपों के बीच डब्ल्यूडब्ल्यूई प्रमुख के पद से रिटायर हुए विंस मैकमैहन
यौन दुराचार के आरोपों के बीच विंस मैकमैहन ने डब्ल्यूडब्ल्यूई प्रमुख के पद से रिटायरमेंट ले लिया है। उन्होंने कहा, "मैं 77 साल का होने वाला हूं...मुझे लगता है कि यह मेरे लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में रिटायर होने का सही समय है।" डब्ल्यूडब्ल्यूई का बोर्ड उन पर लगे आरोपों की जांच कर रहा है।