यौन दुराचार के दावे के बाद 1 दिन में ही ₹775 अरब घटी मस्क की संपत्ति
एलन मस्क के खिलाफ यौन दुराचार के दावे के बाद एक दिन में ही उनकी संपत्ति $10 बिलियन (₹775 अरब) घट गई। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, गुरुवार को मस्क की संपत्ति लगभग $212 बिलियन थी जो इस दावे के बाद गिरकर करीब $201 बिलियन रह गई। फिलहाल, $204 बिलियन नेटवर्थ के साथ मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं।